बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
12-Apr-2025 11:42 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलवामा शहीद हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे। बिरला ने 6 साल पहले शहीद की वीरांगना मधुबाला को दिया वचन निभाया और शहीद को याद कर भावुक हुए। सांगोद में आयोजित समारोह में ओम बिरला के साथ सांगोद विधायक और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया।
भाई का फर्ज निभाते हुए बिरला ने मधुबाला को चुनरी ओढ़ाई और मधुबाला ने बिरला का तिलक और आरती की। ओम बिरला ने शहीद हेमराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मायरे की रस्म के दौरान मधुबाला, बिरला और परिवार के लोग शहीद हेमराज को याद कर भावुक हो गए। 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हेमराज की शहादत के बाद बिरला ने वीरांगना मधुबाला से भाई के रूप में हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया था।
पिछले 6 सालों से मधुबाला ओम बिरला को भाई मानकर राखी बांधती हैं। ओम बिरला ने शहादत के बाद परिवार को संबल दिया। मधुबाला की बेटी की शादी में बिरला मायरा लेकर पहुंचे और वचन निभाया। जिसे देखकर समारोह में मौजूद लोग भावविभोर हो गए। परिवार के लिए यह बेहद खुशी के पल थे।