ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather: बिहार में अगले दो दिन तक कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

<div data-me

Bihar Weather
मौसम
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में इन दिनों घना कोहरा और पछुआ हवाओं के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो जा रही है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि, राज्य के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है, इसलिए मौसम विभाग ने अभी तक आधिकारिक रूप से शीत दिवस की घोषणा नहीं की है।


मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसंबर से प्रदेश के मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार और सोमवार को राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटने की संभावना है। विशेष रूप से रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।


इसके अलावा, राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान और अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश के 17 जिलों में घना कोहरा देखा गया, जबकि बाकी जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस सबौर और डेहरी में दर्ज किया गया।


राजधानी पटना में रविवार की सुबह कोहरा छाया रहेगा, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, जिसके कारण लगातार चौथे दिन भी राजधानीवासियों को धूप के दर्शन नहीं हो सकते हैं। शनिवार को पटना में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया था। इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।