ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Amrit Bharat Express Bihar: नए साल 2026 में बिहार से चलेंगी 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा यह विशेष सुविधा

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के लोगों को नए साल 2026 में देश के प्रमुख शहरों में सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का मौका मिलेगा। रेलवे बोर्ड बिहार से मुंबई, दिल्ली, सूरत और पंजाब के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें चलाने जा रहा है।

Amrit Bharat Express Bihar
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के लोगों को नए साल 2026 में देश के प्रमुख शहरों में सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का मौका मिलेगा। रेलवे बोर्ड बिहार से मुंबई, दिल्ली, सूरत और पंजाब के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसके तहत पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन भी परिचालित की जाएगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से सूरत और समस्तीपुर से पंजाब के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।


पटना जंक्शन से मुंबई तक अमृत भारत ट्रेन के परिचालन से स्लीपर और जनरल श्रेणी के यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में पटना और आरा होकर केवल चार जोड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत अन्य पांच ट्रेनें मुंबई जाने के लिए दानापुर मंडल से गुजरती हैं। इसके बावजूद टिकट के लिए हमेशा मारामारी रहती है, खासकर त्योहारी सीजन में। इसलिए रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेनों के परिचालन पर जल्द निर्णय लेने की योजना बनाई है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल तक पटना से मुंबई के बीच नई ट्रेनें परिचालित हो जाएंगी। प्रस्तावित नई ट्रेनें पूर्व मध्य रेल समेत कई जोनों के सर्वे और आवश्यकता के अनुसार शुरू की जाएंगी। इसके लिए अमृत भारत ट्रेन के लगभग 100 रैक के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। साथ ही, करीब 200 वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक और 50 नमो भारत ट्रेन के रैक भी निर्माणाधीन हैं।


रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, पूर्व मध्य रेल के दानापुर और डीडीयू मंडलों ने टाइम टेबल पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रस्तावित समय सारणी के साथ रेलवे बोर्ड को नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। योजना के अनुसार दानापुर सहित पांच रेल मंडलों में नई ट्रेनों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि बिहार के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लोग सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का लाभ ले सकें। इस कदम से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बिहार से देश के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी और यात्रा समय में कमी आएगी।