जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
31-Dec-2025 09:50 PM
By First Bihar
DESK: फिल्म अभिनेत्री सुश्री नुसरत भरूचा ने 30 दिसंबर की सुबह भस्म आरती में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नुसरत के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना ने कहा कि 'शरीयत का हुक्म है कि उन्हें तौबा करनी चाहिए, इस्तगफार पढ़ना चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए । मौलाना ने कहा कि नुसरत भरूचा ने इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ काम किया है।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 30 दिसंबर को उज्जैन पहुंची थीं, जहां उन्होंने अहले सुबह भस्म आरती में शामिल होकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान नुसरत ने ना केवल पूजा-पाठ किया, बल्कि भगवान महाकाल पर जल भी चढ़ाया और इस दौरान पटका भी पहना।
नुसरत भरूचा के ऐसा करने पर मुस्लिम धर्मगुरु भड़क गए और इसे गुनाह-ए-अजीम यानि महापाप बताते हुए नुसरत के खिलाफ फतवा जारी कर दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नुसरत भरूचा ने जो किया है उसकी इजाजत इस्लाम नहीं देता है और उन्हें इसके लिए तौबा यानि पश्चाताप करना चाहिए और कलमा पढना चाहिए।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर महापाप किया है। उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा-पाठ किया और जलाभिषेक भी किया। माथे पर तिलक लगाया। जिसे इस्लाम इजाजत नहीं देता। शरीयत का हुक्म है कि नुसरत भरूचा तौबा करें, अस्तगफार की दुआ पढ़ें, अल्लाह से अपने गुनाहों और गलतियों के लिए माफी मांगे और कलमा पढ़ें। नुसरत ने इस्लाम के उसूलों के खिलाफ काम किया है।
इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग नुसरत भरूचा के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग मौलाना के बयान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस विवाद पर नुसरत भरूचा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

