Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
06-Feb-2025 01:12 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Karnataka News: कर्नाटक से लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। यहां एक 7 साल के बच्चे को चोट लग गई, जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां नर्स ने बच्चे के गाल पर लगे घाव पर टांके लगाने की बजाय फेवीक्विक से चिपका दिया। नर्स ने बच्चे की सर्जरी करने के बाद उसके घाव पर टांके नहीं लगाए, बल्कि उसे फेवीक्विक से चिपका दिया। जब बच्चे के परिजन ने इस पर सवाल किया, तो नर्स ने कहा कि वह सालों से ऐसा करती आ रही है। इसलिए घबराने वाली बात नहीं है। हालांकि अब नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह मामला 14 जनवरी का है। हावेरी जिले के हनागल तालुक के अदूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक परिजन अपने सात साल के बच्चे गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी को लेकर पहुंचे। बच्चे के गाल पर चोट लगी थी और उसके घाव से खून बह रहा था। नर्स ने बच्चे के घाव पर टांके लगाने की बजाय उसे फेवीक्विक से चिपका दिया। जब बच्चे के माता-पिता ने नर्स से सवाल पूछा तो उसने कहा कि टांके लगाने से बच्चे के चेहरे पर निशान रह जाएगा।
इस दौरान बच्चे के परिजनों ने नर्स का वीडियो बना लिया। जिसके बाद परिजनों ने नर्स की शिकायत कर दी और वीडियो अधिकारियों को दिखाया। इसके बाद नर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया और बुधवार को उसे सस्पेंड कर दिया गया। नर्स को सस्पेंड करने का फैसला राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में लिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “फेवीक्विक एक चिपकने वाला पदार्थ है, जिसके मेडिकल इस्तेमाल की इजाजत नियमों के तहत नहीं है. इस मामले में,बच्चे के इलाज के लिए फेवीक्विक का इस्तेमाल करने वाली जिम्मेदार स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया गया है और जांच की जा रही है।”