ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

FASTag में बड़ा बदलाव: NHAI ने बंद की KYV प्रक्रिया, अब एक्टिवेशन इस डेटाबेस से होगा

NHAI ने 1 फरवरी 2026 से नई कार, जीप और वैन के FASTag के लिए अनिवार्य KYV प्रक्रिया बंद कर दी है। अब FASTag एक्टिवेशन नीचे दिये गये इस डेटाबेस से सत्यापित होने के बाद होगा, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

delhi

01-Jan-2026 10:30 PM

By First Bihar

FASTag Story: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी 2026 से नई कारों, जीप और वैन के FASTag के लिए अनिवार्य Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया है। इस कदम का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ाना और FASTag एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानियों को खत्म करना है।


अब FASTag का एक्टिवेशन VAHAN डेटाबेस में वाहन विवरण सत्यापित होने के बाद ही होगा। मौजूदा FASTag के लिए KYV केवल विशेष शिकायतों जैसे कि लूज टैग, गलत जारी होना या गलत इस्तेमाल की स्थिति में ही आवश्यक होगा।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह सुधार लाखों सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत देगा, जिन्हें वैध वाहन दस्तावेज होने के बावजूद FASTag एक्टिवेशन में KYV की वजह से असुविधा और देरी का सामना करना पड़ता था।


इसके अलावा, ऑनलाइन माध्यम से जारी होने वाले FASTag भी बैंकों द्वारा पूरी तरह वेरिफाई किए जाने के बाद ही एक्टिवेट किए जाएंगे। जहाँ VAHAN डेटाबेस पर वाहन विवरण उपलब्ध नहीं हैं, वहां बैंकों को RC (Registration Certificate) के जरिए वाहन विवरण सत्यापित करना होगा। इस बदलाव से ग्राहकों को बार-बार फॉलो-अप करने की जरूरत नहीं रहेगी और FASTag एक्टिवेशन की प्रक्रिया और भी सरल और तेज़ हो जाएगी।