कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
17-Aug-2025 08:06 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। NDA ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होने का ऐलान किया है।
बता दें कि सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। सीपी राधाकृष्णन 21 अगस्त को नामांकन पर्चा भरेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन मतों की गिनती होगी। नामांकन पर्चा भरने की आखिरी तिथि 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। बीजेपी संसदीय दल की हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी की महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ही एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की घोषणा की। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक उपराष्टपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बुलाई गई थी.
बता दें कि 21 जुलाई की रात में अचानक जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और डॉक्टरी सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उप राष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र सौंपा था।