ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक...

Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर

Mohan bhagwat meet modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हाईलेवल मीटिंग करके उठे ही थे क‍ि तभी अचानक संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए

30-Apr-2025 09:18 AM

By First Bihar

Mohan bhagwat meet modi: देश के अंदर पिछले कुछ घंटों से इस बात की चर्चा तेज है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सबसे बड़े पदाधिकारी यानी संघ प्रमुख मोहन भागवत अचानक पीएम मोदी से मुलाकात करने उनके आवास पर क्यों पहुंचे। वह भी उस समय जब पीएम सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे थे। इस पूरे प्रकरण को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसकी अहम वजह क्या है ?


दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आज यानी बुधवार को पहले से एक बैठक निर्धारित थी। यह बैठक नई दिल्ली के झंडेवालान इलाके के संघ कार्यालय में तय है।इस बैठक में शामिल होने के देश भर के अलग अलग राज्यों से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी यहां जमा हुए हैं । इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत को भी शामिल होना है। ऐसे में मोहन भागवत नागपुर से दिल्ली आए है। अब सवाल यह है कि वह पीएम मोदी से मुलाकात करने क्यों पहुंचे। तो आइए आपको इसकी भी वजह बताते हैं।


संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार दिल्ली में आहुत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बैठक में एक मुद्दा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी। इसके साथ ही इसके नाम के चयन में रोड़ा बने राज्यों का भी हैं। ऐसे में असल में इस मुद्दे को लेकर ही बातचीत करने संघ प्रमुख वहां पहुंचे थे।


अब यह एक संयोग था कि पीएम मोदी जिस समय सेना के साथ मीटिंग कर रहे थे उसी समय मोहन भागवत पीएम के   सरकारी बंगले में पहुंचे। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि मोहन भागवत पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं जब पीएम मोदी सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, यह बात पूरी तरह से सच नहीं है और इसे सिरे से खारिज भी नहीं किया जा सकता है क्योंकि उस समय मीटिंग चल रही थी।


इधर, RSS और सरकार की ओर से मुलाकात पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन X पर एक पोस्ट में दावा क‍िया गया क‍ि भागवत और पीएम मोदी की मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा और आरएसएस के शताब्दी समारोह की तैयारियों के लिए हो सकती है। हालांकि, इसकी कोई आध‍िकार‍िक पुष्टि नहीं है. 2025 में RSS अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों की योजना है, जिन पर पीएम के साथ चर्चा हो सकती है। 


आपको बताते चलें कि,इससे पहले, 30 मार्च को पीएम मोदी ने नागपुर में RSS मुख्यालय का दौरा किया था, जहां दोनों नेताओं ने RSS संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी थी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस मुलाकात को आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदमों और संसद के विशेष सत्र की मांग से जोड़ा है।