बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Feb-2026 06:14 PM
By FIRST BIHAR
Coal Mining Accident: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक सुदूरवर्ती इलाके में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में भीषण डायनामाइट विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
विस्फोट की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह हादसा डायनामाइट विस्फोट के कारण हुआ है। अब तक खदान से चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि झुलसे हुए एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक पहाड़ी पर अवैध रूप से कोयला खनन किया जा रहा था। विस्फोट के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे कई खनिक मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। बता दें कि इससे पहले 23 दिसंबर 2025 को भी इसी जिले के थांगस्को गांव में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने अप्रैल 2014 में मेघालय में खतरनाक और अवैज्ञानिक ‘रैट-होल’ कोयला खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद राज्य में अवैध कोयला खनन और परिवहन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मेघालय हाई कोर्ट द्वारा कोयला मामलों की निगरानी के लिए नियुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रोजेंद्र प्रसाद काटाके ने भी अवैध खनन जारी रहने पर चिंता जताई थी।