ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / india / इलाज में बड़ी लापरवाही: वार्ड ब्वॉय ने बच्चे की आंख पर लगा दिया...

इलाज में बड़ी लापरवाही: वार्ड ब्वॉय ने बच्चे की आंख पर लगा दिया फेवीक्विक, परिजनों के हंगामे के बाद CMO ने बिठाई जांच

मेरठ में दो साल के बच्चे के इलाज में बड़ी लापरवाही सामने आई। चोट लगी आंख को डॉक्टर की जगह वार्ड ब्वॉय ने फेवीक्विक से चिपका दिया, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। शिकायत पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए।

20-Nov-2025 06:45 PM

By First Bihar

UP: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इलाज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दो साल के बच्चे की आंख पर चोट लगने के बाद परिजन उसे जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित अपने अपार्टमेंट से मंगल पांडेय नगर के एक प्राइवेट क्लिनिक लेकर गए। आरोप है कि डॉक्टर के बजाय वार्ड ब्वॉय ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया और उसकी घायल आंख पर पाँच रुपये वाली फेवीक्विक चिपका दी।


फेवीक्विक लगने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों ने जब वार्ड ब्वॉय की हरकत पर आपत्ति जताई तो अस्पताल स्टाफ ने अभद्रता की। शिकायत के बावजूद डॉक्टरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और दूसरे अस्पताल में बच्चे को ले जाकर उपचार कराया, तब जाकर बच्चा शांत हुआ।


बच्चे के पिता सरदार जसप्रिंदर सिंह ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया से की। लिखित शिकायत के आधार पर सीएमओ ने अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अस्पताल से जवाब तलब किया गया है।