BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
27-Feb-2025 12:38 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 का भव्य समापन हो गया। 45 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पीएम ने महाकुंभ को 'एकता का महायज्ञ' बताया और सभी श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।
इसके अलावा श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा के लिए PM मोदी ने माफी भी मांगी। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा,'मैं जानता हूं, इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से...मां यमुना से...मां सरस्वती से...हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। जनता जनार्दन, जो मेरे लिए ईश्वर का ही स्वरूप है, श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।'
पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा,'140 करोड़ देशवासियों की आस्था जब एक साथ एक जगह पर उमड़ती है, तो वह दृश्य अविस्मरणीय बन जाता है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हमने यही अद्भुत दृश्य देखा। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और अखंडता का प्रतीक है।' पीएम मोदी ने आगे कहा,'जब कोई राष्ट्र अपनी सदियों पुरानी दासता की मानसिकता को तोड़कर आगे बढ़ता है और एक नए आत्मविश्वास के साथ खुली हवा में सांस लेता है, तो उसी तरह के नजारे सामने आते हैं, जैसे हमने इस महाकुंभ में देखे। '