ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Liquor Ban : शराबबंदी लागू वाले इस राज्य में अब बिकेगी बीयर, सरकार...

Liquor Ban : शराबबंदी लागू वाले इस राज्य में अब बिकेगी बीयर, सरकार जल्द लाने वाली है बिल

Liquor Ban : 2025-26 विधानसभा बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में स्थानीय रूप से उत्पादित होने वाली शराब और बीयर की बिक्री को नियंत्रित किया जाएगा. हालांकि शराब के दुकानों को पहले की भांति बंद ही रखा जाएगा.

05-Mar-2025 12:14 PM

By First Bihar

Liquor Ban : इस राज्य में अब शराबबंदी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. आने वाले समय में यहां बीयर और स्थानीय शराब को बेचने की अनुमति दी जाने वाली है. हालांकि इस पर नियंत्रण रखा जाएगा. बुधवार को विधानसभा में इसका विधेयक पेश किया जाने वाला है. साथ ही मुख्यमंत्री ने यह साफ़ कर दिया है कि शराबबंदी कानून को हटाने के बारे में कुछ भी नहीं किया जा सकता है. 


यह बड़ी खबर मिजोरम से है, जहां बिहार एवं कुछ और राज्यों की तरह शराबबंदी कानून लागू है. वहां की ZPM सरकार आज बुधवार को शराब और बीयर पर संसोधन बिल लाने का मन बना चुकी है. ख़बरों के अनुसार इस बिल में स्थानीय शराब और बीयर के उत्पादन, बिक्री और वितरण को अनुमति दी जाएगी. इनमें चावल व फलों से बने बीयर तथा शराब शामिल हैं. यह प्रस्ताव केवल लाइसेंस धारकों के लिए ही होगा और उन्हें ही इसकी इजाजत मिलेगी.


इस विषय पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बारे में चर्चे किए गए हैं और उसी परामर्श के आधार पर सबकी सहमती से यह निर्णय लिया गया है. इस संसोधन के बाद स्थानीय देशी शराब मिजो की बिक्री को भी अनुमति दी जाएगी. बताते चलें कि साल 1997 से मिजोरम में पूर्ण रूप से शराबबन्दी लागू है. हालांकि जनवरी 2015 में एक नया कानून अधिसूचित किया गया था.


इसके अनुसार राज्य में शराब की दुकानों को खोलने कि अनुमति दी गई थी. जिसके बाद MNF सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात इस नीति को बदल दिया और फिर से शराब पर प्रतिबन्ध लगा दिया था. इसके अलावे राज्य सरकार को शराब दुकानदारों की ओर से पूरी तरह से शराब बंदी को हटाने के लिए भी अनुरोध किया गया था. जिसे मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है.