Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
13-Feb-2025 11:09 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Leopard entered in wedding ceremony: लखनऊ में बुधवार रात एक शादी के फंक्शन में अचानक तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद मैरेज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए को देखते ही डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। दूल्हा-दुल्हन डरकर मौके से भाग गये, तो कैमरामैन ने अपनी जान बचाने के लिए सीढ़ियों से ही छलांग लगा दी। वहीं बाराती कार में डर के मारे दुबके रहे।
बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास एक मैरेज हॉल में आलमबाग पूरन नगर निवासी यूट्यूबर अक्षय की विक्रम नगर निवासी ज्योति के साथ शादी थी। बारात आ चुकी थी। नाश्ता शुरू होने वाला था। रात करीब 8:30 बजे लॉन की पहली मंजिल पर जंगली जीव देखा गया। वीडियोग्राफर अमन के सहयोगी ने सबसे पहले हल्ला मचाया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए की सूचना पर रहमानखेड़ा में कैंप कर रही विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया।
टीम मैरिज लॉन के चैनल गेट से पहली मंजिल की सीढ़ियों पर चढ़ ही रही थी कि तेंदुए ने हमला कर दिया। चैनल गेट तक पहुंचते-पहुंचते कई गिर गए। सबसे आगे रहे वन दरोगा मुकद्दर अली पर तेंदुए ने हमला बोला तो उनका हाथ जख्मी हो गया। इस बीच ट्रैंकुलाइजर गन से फायर किया गया तो तेंदुआ पीछे चला गया। वन कर्मियों ने बाहर आकर चैनल बंद कर दिया। देर रात करीब तीन बजे छत पर तेंदुए की हलचल दिखने पर वन विभाग ने बड़ा जाल मंगाकर क्रेन से इस तरह से बिछाया कि वह नीचे न आ सके। विशेषज्ञ ने ट्रैंकुलाइजर से निशाना साधा, जो उसकी गर्दन में जा लगा। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया।