जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jan-2026 08:07 PM
By First Bihar
DESK: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है। इनमें से 11 के नामों की पुष्टि उनके परिजन कर चुके हैं। 162 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस घटना के लिए AIMIM के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और उनकी नीतियों की जमकर आलोचना की।
भाजपा शासित मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले और देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा जीतने वाले इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त के कारण 13 लोगों की मौत के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। इस घटना के लिए ओवैसी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन लोगों को सिर्फ बुलडोजर का फिक्र है।
खाली बुलडोजर से घर तोड़ना चाहते है, और कोई काम नहीं है। किसी मुसलमान पर इलजाम लगा तो उसे लाकर पीटते हैं और उसका घर बुलडोजर से तोड़ देते हैं। ये लोग बेसिक जरूरत भी मुहैया नहीं करा सकते। शुद्ध पेयजल भी मुहैया नहीं करा सकते हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि ये तो मध्यप्रदेश सरकार की सरासर नाकामी है।
2026 में ये लोग विश्वगुरु का दावा करते हैं और लेकिन लोग यहां गंदा पानी पीकर मर जाते है। इनको तो चुल्लू भर पानी में डूब मरने की जरूरत है। हैदराबाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की परवाह है लेकिन ये लोगों को शुद्ध पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं दे सकते हैं और खुद को विश्वगुरु कहते हैं।