बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
08-May-2025 09:19 PM
By First Bihar
J&K: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है।ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत की ओर F-16 जेट छोड़ा था लेकिन इसे भारत ने मार गिराया है। पाकिस्तान को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। वही भारत के S-400 ने पाकिस्तान की 8 मिसाइल को गिरा दिया। पठानकोड एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है। श्रीनगर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर हैं।
जम्मू में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हमले को लेकर सायरन बजने के बाद वहां ब्लैकआउट किया गया है। सांबा में गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की 8 मिसाइल S-400 को भारत ने मार गिराया है। साथ ही एफ-16 को भारत ने मार गिराया है। फिलहाल जम्मू में मोबाइल और इंटरनेट को बंद कर दिया गया है.
जम्मू एयर स्ट्रिप पर रॉकेट भी दागा है। पाकिस्तान से सटे राज्य पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब के गुरुदासपुर, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रोजाना रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक अगले आदेश तक ब्लैकआउट रहेगा। इन शहरों के लिए स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। श्रीगंगानगर, बीकानेर में प्रशासन ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के ठीक अगले दिन बुधवार की रात पाकिस्तान ने भारत के15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।