ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / नहीं थम रहा Guillain-Barre Syndrome का कहर! महाराष्ट्र में 6 की मौत, बड़ा...

नहीं थम रहा Guillain-Barre Syndrome का कहर! महाराष्ट्र में 6 की मौत, बड़ा सवाल-क्या पानी से भी फैल सकता है GBS?

Guillain-Barre Syndrome: महाराष्ट्र में GBS का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में अब तक इस बीमारी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

07-Feb-2025 01:00 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Guillain-Barre Syndrome: महाराष्ट्र में ब्रेन से जुड़ी गंभीर बीमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम कहर बरपा रही है। राज्य में अब तक इस बीमारी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इन मौतों में से 1 शख्स में जीबीएस कंफर्म हो चुका है, जबकि 5 मौतों को संदिग्ध माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते गुरुवार को जीबीएस के 3 नए मामले दर्ज किए गए हैं।


पानी उबालकर पीएं

महाराष्ट्र में जीबीएस के अब तक कुल 173 संदिग्ध मरीजों का पता चला है, जिनमें से 140 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से कई मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी कि वे सामान्य सावधानियां बरतकर जीबीएस को कुछ हद तक रोक सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने या बोतलबंद पानी पीने की सलाह दी है।


गलत खानपान से जीबीएस फैलने की संभावना

स्वास्थ्य विभाग ने खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धोने, चिकन और मांस को ठीक से पकाने, कच्चा या अधपका खाना नहीं खाने के साथ ही सलाद, अंडे, कबाब या सीफूड्स को अवॉइड करने की सलाह दी है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक खान-पान से गुइलेन-बैरे सिंड्रोम फैलने की संभावना बेहद कम होती है। कई लाख लोगों में से किसी एक या दो व्यक्ति को गलत खान-पान के कारण गुइलेन-बैरे सिंड्रोम होती है। फिर भी लोगों को खान-पान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा पानी को उबालकर या फिल्टर करके पीना चाहिए।


दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जीबीएस

गुइलेन बैरे सिंड्रोम यानी जीबीएस एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर की इम्यूनिटी गलती से अपने ही पेरिफेरेल नसों पर हमला कर देती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्न हो जाना और पैरालाइसिस हो सकता है। आमतौर पर शुरुआती इलाज से ही इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है और 2-3 हफ्ते के अंदर रिकवरी भी देखने को मिलती है। इस बीमारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्तर पर इससे प्रभावित लोगों में से करीब 7.5% लोगों की मौत हो जाती है। गुइलेन बैरे सिंड्रोम एक रेयर बीमारी है,  हर साल एक लाख लोगों में एक या दो लोगों में ये बीमारी देखने को मिलती है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति रहे फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की मौत भी इसी बीमारी के कारण हुई थी।