Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
06-Feb-2025 08:33 PM
By First Bihar
emergency landing: विमान में अचानक आई खराबी की वजह गुवाहाटी से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वही विमान रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा मचाया। कईयों ने अपना पैसा रिटर्न ले लिया।
बताया जाता है कि गुवाहाटी में स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG-3445 को 11 बजकर 10 मिनट पर पटना के लिए उड़ान भरना था लेकिन यह विमान दो घंटे विलंब से 1 बजे टेकऑफ किया। पटना के लिए उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद विंग्स में अचानक खराबी आ गई। इस बात की सूचना पायलट ने तुरंत ATC की दी। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग करने को कहा।
आदेश मिलते ही पायलट ने बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान को उतारा। जिसके कारण यह फ्लाइट पटना नहीं आ सकी। इस विमान को वापस 1 बजकर 40 मिनट पर पटना से गुवाहाटी जाना था लेकिन 3 घंटे तक जब फ्लाइट पटना नहीं लौटी तब इसे कैंसिल कर दिया गया। विमान कैंसिल होने की सूचना मिलते ही यात्री गुस्सा हो गये और हंगामा करने लगे। इस विमान से कुल 86 पैसेंजर्स गुवाहाटी जाने वाले थे लेकिन विमान रद्द हो जाने की वजह से लोग काफी परेशान थे. कई पैसेजर्स ने अपना टिकट रिटर्न करा पैसा वापस ले लिया वही कई को होटलों में ठहराया गया है।