जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jan-2026 05:57 PM
By First Bihar
DESK: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो हफ्तों में हत्या, भीड़ हिंसा और जानलेवा हमलों की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बार शरीयतपुर जिले में एक हिंदू व्यापारी को निशाना बनाया गया।
घटना 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे की है। तिलोई इलाके के कनेश्वर यूनियन में 40 वर्षीय खोकन चंद्र दास पर हमला किया गया। खोकन चंद्र, परेश चंद्र दास के पुत्र और दामुद्या के केउरभंगा बाजार में फार्मेसी के मालिक हैं। दुकान बंद कर घर लौट रहे खोकन चंद्र को बदमाशों के एक समूह ने घेर लिया। पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया, फिर चाकुओं से गोदा गया और अंत में उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।
आखिरी क्षण में खोकन चंद्र ने पास के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उन्हें स्थानीय लोगों ने गंभीर स्थिति में शरियतपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में व्यापक दहशत फैल गई। हमले के पीछे का मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बीते दो हफ्तों में चौथी घटना
इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मार डाला और उनके शरीर को पेड़ से बांधकर जलाया गया था। उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था। इसके बाद 25 दिसंबर को अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार दिया गया, हालांकि बांग्लादेश ने कहा कि यह मामला उगाही और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा था। वही 29 दिसंबर को मेहराबारी इलाके में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बजेंद्र बिस्वास (42) की गोली लगने से मौत हो गई थी। आरोपी 29 वर्षीय नोमान मियां को गिरफ्तार किया गया, जिसने दावा किया कि गोली “मजाक में” चली थी।