Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार
22-Jan-2026 03:42 PM
By FIRST BIHAR
Factory Blast: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बकुलाही स्थित ‘रियल इस्पात’ स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा 22 जनवरी की सुबह तब हुआ जब फैक्ट्री में काम चल रहा था। अचानक स्पंज आयरन यूनिट में विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारण प्लांट का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और परिसर में चीख-पुकार मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
हादसे की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है क्योंकि आशंका है कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
विस्फोट के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने पूरे फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम यह पता लगाएगी कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या सुरक्षा मानकों में कोई बड़ी लापरवाही हुई।