ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

Home / india / भैंस की मौत के बाद गांव में दहशत, 200 ग्रामीणों को लगवाना पड़ा...

भैंस की मौत के बाद गांव में दहशत, 200 ग्रामीणों को लगवाना पड़ा रेबीज का टीका, क्या है पूरा मामला जानिये?

भैंस की मौत की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। गांव में डर और दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

30-Dec-2025 03:13 PM

By First Bihar

UTTAR PRADESH: उत्तर प्रदेश के बदायूं में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के पिपरौल गांव में एक भैंस की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। भैंस की मौत के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। एक नहीं बल्कि गांव के करीब 200 लोग रेबीज क टीका लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गये। क्या है पूरा मामला जानिये?


उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौल गांव में एक भैंस की मौत के बाद गांव में डर का माहौल बन गया। आशंका के चलते तेरहवीं की दावत में रायता खाने वाले करीब 200 ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचकर एहतियातन रेबीज का टीकाकरण कराया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है।


तेरहवीं की दावत बना चिंता का कारण

ग्रामीणों के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को गांव में तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे गांव को दावत दी गई थी। दावत में रायता भी परोसा गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने खाया। बाद में पता चला कि जिस भैंस के दूध से रायता बनाया गया था, उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। 26 दिसंबर को उस भैंस की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में संक्रमण और रैबीज की आशंका फैल गई।


भय के चलते ग्रामीण पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र

भैंस की मौत की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। ग्रामीण जशोदा ने बताया कि तेरहवीं की दावत में सभी लोगों ने रायता खाया था। बाद में भैंस की मौत की जानकारी मिली, जिसे पहले कुत्ते ने काटा था। इसी कारण पूरे गांव में डर फैल गया और लोग टीका लगवाने पहुंचे। वहीं, ग्रामीण कौशल कुमार ने कहा कि भैंस को पागल कुत्ते ने काटा था और उसी के दूध से रायता बना था। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए सभी ने टीकाकरण कराना उचित समझा।


स्वास्थ्य विभाग की सफाई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दूध उबालने के बाद रैबीज का खतरा नहीं रहता, लेकिन यदि किसी को संदेह हो तो एहतियातन टीका लगवाना गलत नहीं है। लेकिन प्रिवेंशन इलाज से बेहतर होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गांव में फिलहाल किसी तरह की बीमारी नहीं फैली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर गांव पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या डर की स्थिति न बने।