खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
08-Dec-2025 03:20 PM
By FIRST BIHAR
Unique Wedding: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 28 वर्षीय पिंकी शर्मा ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा के साथ पूरे विधि-व्यवस्था और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। इस अनोखी शादी में कन्यादान, फेरे और अन्य सभी परंपरागत रस्में निभाई गईं।
मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव का है। पिंकी के बहनोई का परिवार बाराती बनकर आया और पूरे गांव ने घराती की भूमिका निभाई। पिंकी ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे लिए। विवाह समारोह में भगवान कृष्ण की मूर्ति को दूल्हे की तरह संवारा गया, और बारात घर पहुंचते ही द्वार पूजा की गई। विवाह के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं। प्रारंभ में जब उन्होंने माता-पिता को कान्हा से विवाह करने की इच्छा बताई तो उनकी मां ने आपत्ति जताई, लेकिन बाद में बेटी की खुशी के लिए मंजूरी दे दी। पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति की रही है और अक्सर परिवार के साथ वृंदावन जाती थी।
करीब चार महीने पहले बांके बिहारी मंदिर में पिंकी ने ऐसा अनुभव किया, जिसने उनके जीवन को बदल दिया। प्रसाद लेते समय उनके आंचल में शुद्ध सोने की अंगूठी आई, जिसे पिंकी ने भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मानते हुए उसी दिन तय कर लिया कि वे केवल कान्हा से विवाह करेंगी।
पिंकी के विवाह समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ। बारात, दावत और सभी रस्में पूरी तरह से संपन्न हुईं। पिंकी के चचेरे जीजा इंद्रेश कुमार ने भगवान कृष्ण की ओर से दूल्हे पक्ष की भूमिका निभाई। माता-पिता ने इस अनोखी शादी पर खुशी जताई और पिंकी के लिए आशीर्वाद दिया। इस विवाह के बाद पूरे इलाके में पिंकी को मीरा कहकर संबोधित किया जाने लगा है।