Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
05-Feb-2025 07:21 AM
By First Bihar
Delhi Chunav 2025 Voting : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली के चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा भाजपा और कांग्रेस समेत 29 दल हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 96 महिलाएं शामिल हैं।
वहीं,दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दिल्ली इलेक्शन के नाम से मोबाइल ऐप बनाया है, जहां आप विधानसभावार पोलिंग स्टेशन का पता लगाने के साथ उसे नैविगेशन के जरिये खोज सकते हैं। चुनावकर्मी आपके घर पर्ची भी पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने डीएलएआई-2025 के नाम से एक क्यू मैनेजमेंट ऐप शुरू किया है। इसमें विधानसभा सीट का चयन करें, जहां पर उस क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र दिखेंगे। उस मतदान केंद्र पर क्लिक करके आप भीड़ का पता लगा लेंगे।
इसके साथ ही दिल्ली में भले ही वोटिंग 5 फरवरी को हो रही है, लेकिन मतदान प्रक्रिया बीते एक पखवाड़े से चल रही है। अब तक पोस्टल बैलेट के जरिये कुल 15 हजार से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए घर से वोटिंग की सुविधा दी है।
आपको बता दें कि, दिल्ली चुनाव में इस बार 1.56 करोड़ से अधिक वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार राजनीतिक दलों के एजेंडे में महिला वोटर सबसे ऊपर हैं। दिल्ली में 72.36 लाख महिला वोटर हैं। बीते चुनावों में इनकी भागीदारी बढ़ी है। यह पुरुषों के बराबर भागीदारी निभा रही हैं और 30 विधानसभा क्षेत्रों में उनसे ज्यादा वोटर किया।