Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
03-Feb-2025 10:56 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। आज आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। आखिरी दिन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इन सभी सीटों पर 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी यानी बुधवार को होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,56,14000 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,76,173 और महिला वोटरों की संख्या 72,36,560 है। थर्ड जेंडर 1,267 और दिव्यांग 79,885 हैं। 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए दिल्ली में कुल 13,766 केंद्र बनाए गए हैं।
दिल्ली चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी आज अलग-अलग जगहों पर 22 रोड शो करेगी। गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में 2 रैलियां करने वाले हैं। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बीजेपी के बड़े नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी छतरपुर और कालकाजी के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।