ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / बिक्रमगंज में गोली मारकर युवक की हत्या, मौके से कट्टा और कारतूस बरामद...

बिक्रमगंज में गोली मारकर युवक की हत्या, मौके से कट्टा और कारतूस बरामद

बिक्रमगंज थाना इलाके के करियावा बाल गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बरना गांव के दीपक सिंह के रूप में की गई है।

04-Mar-2025 11:06 AM

By First Bihar

Rohtas Crime News : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना इलाके के करियावा बाल गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार संजय मौके पर पहुंचकर स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मामले की छानबीन में जुट गए। मौके से एक कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।


 एसडीपीओ ने बताया कि मृतक की पहचान बरना गांव के दीपक सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के भागने के रास्ते में जहां भी सीसीटीवी लगे हैं, उसे भी खंगाला जा रहा है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, हत्या की वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया है।


 लोगों का कहना है कि लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है और पुलिस वारदात को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस को जल्द ही ऐसी कार्रवाई करनी होगी, जिससे अपराधियों में भय व्याप्त हो। अगर अपराधियों में पुलिस का खौफ होगा तो वे वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे, लेकिन जब अपराधियों में पुलिस का खौफ ही नहीं होगा तो लोग भगवान भरोसे जीने को विवश हो जाएंगे।