ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / crime / जमीन विवाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

जमीन विवाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजनों ने इस हत्या के पीछे मगरदही मोहल्ले के एक भू-माफिया और उसके गुर्गों का हाथ बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

07-Mar-2025 10:19 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में भूमाफियाओं के बढ़ते अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शुक्रवार देर शाम का है, जब समस्तीपुर शहर के मगरदही, वार्ड संख्या 36 में बाइक से अपने मामा के घर जा रहे 22 वर्षीय आयुष उर्फ गुड्डू को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक के परिजनों ने इस हत्या के पीछे मगरदही मोहल्ले के एक भूमाफिया और उसके गुर्गों का हाथ बताया है। परिजनों के अनुसार, मृतक आयुष मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत का निवासी था और करीब दो साल से अपने मामा विजय राय के घर (ननिहाल) मगरदही में रह रहा था।


जमीन विवाद में हत्या, पुलिस की सुस्ती

स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय राय का अपने पड़ोसी भूमाफिया से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ती जमीन की कीमतों के कारण कई भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। ये लोग गैर-विवादित जमीन को भी जबरन कब्जा कर उसे विवादित बना देते हैं, फिर जमीन मालिकों को धमकाकर औने-पौने दाम में खरीदते हैं और बाद में ऊंची कीमत पर बेच देते हैं।


इस अवैध कारोबार के कारण कई भूमाफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी शुरू हो गई है, जिसके चलते गोलियां चलने की घटनाएं आम हो गई हैं। अब तक कई लोगों की जमीन विवाद में हत्या हो चुकी है। पीड़ित जब पुलिस के पास शिकायत लेकर जाते हैं, तो अक्सर उनकी फरियाद अनसुनी कर दी जाती है। पुलिस तभी हरकत में आती है, जब कोई बड़ी वारदात हो जाती है। चर्चा यह भी है कि पुलिस की भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत रहती है, जिससे उन्हें खुली छूट मिलती है।


पुलिस ने क्या कहा?

घटना के बाद सदर डीएसपी संजय पांडे मौके पर पहुंचे और माना कि आयुष की हत्या उसके मामा के जमीन विवाद के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस ने एसएफएल (Forensic Science Laboratory) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। स्थानीय लोग प्रशासन से भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।