ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: लॉकअप में युवक की बर्बर पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार...

Bihar Crime News: लॉकअप में युवक की बर्बर पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

17-Mar-2025 01:44 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के पानापुर ओ.पी. की पुलिस द्वारा लॉक-अप में बंद कर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार अपने वकील एस के झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दायर की है, जिसके बाद अब पुलिस सकते में आ गई है। पीड़ित परिवार ने पानापुर ओ.पी. अध्यक्ष राजबल्लभ यादव पर गंभीर आरोप लगाये है।


दरअसल, रौशन प्रताप सिंह अपने साला अमन कुमार से मिलने थाना पहुंचे थे, जहां पुलिस ने अमन कुमार को बंद कर रखा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि ओ.पी. अध्यक्ष राजबल्लभ यादव ने अमन कुमार को छोड़ने के एवज में जीजा रौशन प्रताप सिंह से एक लाख रुपये की मांग की और जब रौशन प्रताप सिंह ने इसका विरोध किया तो ओपी अध्यक्ष राजबल्लभ यादव ने उन्हें भी हाजत में बंद कर दिया और उनका मुंह और हाथ तथा पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई।


जब परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और दोनों को छोड़ने का आग्रह किया तो ओ.पी. अध्यक्ष राजबल्लभ यादव ने एक लाख रुपये की मांग रखी तथा 70 हजार रुपये लेने के बाद दोनों को छोड़ा गया। रौशन प्रताप सिंह की अपाचे मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया, जिसे लौटाने के एवज में 30 हजार रुपये की माग अलग से की जा रही है। 


गंभीर रूप से घायल रौशन प्रताप सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी ले जाया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कराया गया है। वर्तमान में उनका इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मानवाधिकार अधिवक्ता एस के झा ने कहा कि यह मामला मानवाधिकार उल्लंघन के अतिगंभीर श्रेणी का मामला है और ऐसे मामले में कानूनी तथा न्यायिक पारदर्शिता बनाये रखने के लिए उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है।