मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Jan-2025 10:19 PM
By BADAL ROHAN
wine recovered in patna: बिहार में पूर्ण शराबबंदी आठ साल से है इसके बावजूद पटना में शराब बरामद हो रहा है। बिहटा में 25 लाख रुपये की शराब बरामद की गयी है तो वही पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में एक एम्बुलेंस से 80 लीटर विदेशी शराब उत्पाद विभाग ने जब्त किया है। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। मरीजों के अस्पताल ले जाने वाली एम्बुलेंस में भरकर शराब की तस्करी कर रहे हैं।
बिहटा में भोजपुर से आ रही एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा जिसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वो कहां का रहने वाला है और क्या नाम है?
वही पटना मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर इलाके में छापेमारी करते हुए एक एम्बुलेंस को जब्त किया। जब एम्बुलेंस की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गयी। एम्बुलेंस में मरीज की जगह विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नालंदा के हिलसा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एम्बुलेंस से उत्तरप्रदेश निर्मित 80 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार एम्बुलेंस के मालिक जो इसे खुद चलाया करता था उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
जबकि बिहटा के परेव सोन नदी पुल पर गाड़ियों की जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। पुलिस को पूरा यकीन था कि दाल में जरूर काला है इसलिए वो भाग रहा है। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 25 लाख रुपये का विदेशी शराब बरामद हुआ। उत्तर प्रदेश निर्मित शराब की इतनी बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। फिर ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया।
वही ट्रक को भी थाने पर लाया गया। जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि ट्रक का ड्राइवर बबलू मनेर के गौरैया का रहने वाला है जबकि बिहटा के पथलौटिया का रहने वाला खलासी सतीश है। शराब की डिलीवरी मनेर में होनी थी जिसे उत्तर प्रदेश से आरा के रास्ते पटना लाया गया था तभी बिहटा में ट्रक को जब्त कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।