मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Mar-2025 02:11 PM
By HARERAM DAS
Viral Video: बेगूसराय में एक ट्रैफिक जवान को युवक को ट्रैफिक रूल समझना भारी पड़ गया। युवक ने बीच सड़क पर ट्रैफिक जवान को जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक गलत दिशा से वाहन लेकर जा रहा था, तभी ट्रैफिक जवान ने उसे रोका और ट्रैफिक नियमों को बताने का प्रयास किया। इसी से नाराज होकर युवक ने ट्रैफिक जवान को पिटाई कर दी। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ट्रैफिक जवान के साथ युवक मारपीट कर रहा है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय शंकर ने बताया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसे वीडियो में देखा गया है कि ट्रैफिक जवान के साथ एक युवक के द्वारा मारपीट की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत युवक के खिलाफ नगर थाना में दे दी गई है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।