ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / विधवा महिला की गला रेतकर हत्या, शाम को घर आऊंगा बोलकर निकली थी...

विधवा महिला की गला रेतकर हत्या, शाम को घर आऊंगा बोलकर निकली थी मृतक

11-May-2022 03:49 PM

MADHEPURA: इस वक़्त की खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां सदर अनुमंडल के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में नहर किनारे एक महिला का शव मिला है। शव के मिलने से इलाके में हड़कप मच गया। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। बताया जाता है कि महिला देर शाम घर से निकली थी। 


मृतक महिला की पहचान 32 वर्षी रिंकी देवी पति स्व. संजन यादव की पत्नी के रूप में की गई है। मृतक रिंकी देवी बच्चों को यह कहकर निकली थी कि वह जल्द ही वापस आ जाएगी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। अज्ञात अपराधियों ने बाली नहर के किनारे उसकी गला रेत कर हत्या कर दी है। मृतक की 6 साल की एक बेटी अंशु कुमारी है जो इस घटना के बारे में बताकर रो तक नहीं प् रही है। उसने बताया कि मां उसे बड़े पापा के पास छो कर गई थी कि वह जल्द लौट कर आएगी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो मां के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताया जिसके बाद वह सो गई और सुबह उसे मां की हत्या की खबर मिली। 


दरअसल, रिंकी देवी के पति की मौत 3 साल पहले ही बीमारी की वजह से हो गई थी। इसके बाद रिंकी देवी गांव के ही विद्यालय में रसोइया का काम करती थी। उसके घर एक बड़ा बेटा 10 साल का है जो गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। जिसको शाम में नाश्ता पहुंचाकर वह घर लौटी थी। सबसे छोटी बेटी 3 साल की वो ननिहाल में ही रहती थी। इस घटना के बाद पूरे गांव मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग तीन साल की मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 


वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घैलाढ़ थानाध्यक्ष जगदीश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। और आसपास के गांव के लोगो से पूछताछ भी कर रही है।