ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Video Viral: बिहार में यही शराबबंदी है? फिल्मी गाने पर हथियार लहराते और दारू पीते वीडियो हुआ वायरल

BIHAR

15-Feb-2025 03:59 PM

By HARERAM DAS

Begusarai News: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से आ रही है जहां हथियार लहराते और शराब पीते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वही बिहार में लागू शराबबंदी कानून की भी पोल खोल रही है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यही शराबबंदी है?


वायरल वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपतौल पंचायत की बताई जा रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक हिन्दी फिल्म के गाने पर झूम रहा है और हाथ में लेकर अवैध हथियार लहरा रहा है और शीशे की गिलास में शराब पी रहा है। 


बेगूसराय का यह वायरल वीडियो शराबबंदी कानून की पोल खोल रही है। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवक सलाखों के पीछे होगा।