ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर एक्शन में पुलिस,...

Bihar Crime News: बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर एक्शन में पुलिस, दर्जनभर से अधिक मामले में फरार वार्ड पार्षद अरेस्ट

Bihar Crime News: वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन, मारपीट और फायरिंग से जुड़े कई मामलों में फरार चल रहे वार्ड पार्षद अरुण राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

26-Dec-2025 02:09 PM

By Vikramjeet

Bihar Crime News: वैशाली नगर थाना की पुलिस ने अवैध बालू खनन, मारपीट एवं फायरिंग मामले में नगर परिषद के एक वार्ड पार्षद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वार्ड पार्षद के विरुद्ध मारपीट एवं अवैध बालू खनन मामले में कई कांड दर्ज है।


पुलिस ने लंबेस समय से फरार चल रहे वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद अरूण राय को गिरफ्तार कर लिया। अरूण राय रामचौरा गांव निवासी रामप्रीत राय का बेटा है। नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि बीते जून माह में अरूण राय का जेसीबी बालू खनन कर रहा था। तत्कालीन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो जेसीबी का चालक ने पुलिस को टारगेट कर तेजी से आगे बढ़ा दिया था। 


जिसमें कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया कि जून माह में थाने में दो मामले दर्ज हुए थे। कांड संख्या 692 में दो लोगों को तीन दिन पहले जेल भेजा गया था। इसी मामले में कांड संख्या 691 के आरोपी वार्ड पार्षद अरुण राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।


बताया गया कि बीते जनवरी माह में पुलिस ने लोदीपुर के पास अवैध बालू भरे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया था । उस मामले में भी अरूण राय का नाम सामने आया था । इस मामले में कांड संख्या 90 /25 दर्ज है। 


वहीं नगर थाना की पुलिस ने चौहट्टा के पास अवैध बालू का पासिंग कराते एक बाइक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था इसमें भी बालू की गाड़ी अरुण राय का बताया गया था। जिसमें पुलिस ने अरूण राय को भी आरोपी बनाया था।  


उधर, नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा के पास बीते 10 जून को भोज खाकर लौटने के दौरान बालू खनन को लेकर हुए विवाद में तीन युवक घायल हो गया था। उस मामले में भी घायल युवक रंधीर कुमार ने अरूण राय समेत 10 लोगों को नामजद आारोपित किया था। मारपीट के समय आरोपियों ने पीड़ित का बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।