ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Bihar Crime News: जेल से छूटते ही बना लिया गिरोह, लोगों को ऐसे बनाता था शिकार; दरियादिली ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Bihar Crime News: वैशाली पुलिस ने जेल से छूटे मास्टरमाइंड रामप्रवेश राम का गिरोह पकड़ाया, राहगीरों को लूटने वाला गिरोह स्मैक के साथ गिरफ्तार।

Bihar Crime News

18-Dec-2025 07:57 PM

By Munna Khan

Bihar Crime News: वैशाली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो राहगीरों और यात्रियों को झांसा दे कर उनके साथ लूटपाट करता था। इस गिरोह के पीछे वैशाली पुलिस चार महीने से पड़ी हुई थी। आखिरकार खुद की गलती से गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त में आ गया।


बदमाश ने हाजीपुर सदर थाना और काजीपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर महीने में दो लूट की वारदात हुई थी, जिसमें अपराधियों ने दो राहगीरों को मदद करने का झांसा दे कर अपना शिकार बनाया था लेकिन इस गिरोह के मास्टरमाइंड रामप्रवेश राम की एक गलती ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।


लूट के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने रामप्रवेश राम से गुहार लगाई थी कि उसका मोबाइल बंद है लिहाजा वह अपने मोबाइल से घर बात करवा दे। दरियादिली का परिचय देते हुए रामप्रवेश ने अपने मोबाइल से पीड़ित व्यक्ति को उसके घर बात करवा दिया। बस इसी एक गलती से पुलिस आखिरकार रामप्रवेश राम तक पुलिस पहुंची और उसे स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।


एसडीपीओ ने बताया कि रामप्रवेश मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 6 साल जेल में रह चुका है और जेल से आने के बाद उसने इस गिरोह को बनाया और लोगों को लूटने लगा। उन्होंने बताया की इस गिरोह में कुल तीन लोग है जिसमें से मास्टरमाइंड रामप्रवेश की गिरफ्तारी हो गई है जबकि बाकी दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।