मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Feb-2025 02:33 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद के चलते एक शख्स द्वारा एक बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत के विशुनपुरा प्रथम वार्ड की है। दरअसल दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक शख्स ने बेरहमी की हद ही पार कर दी। उसने बुजुर्ग दलित महिला और उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा है। आरोपी शख्स ने महिला को जोरदार थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया और उसके बेटे पर लात-घूंसे बरसाए।
जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा प्रथम निवासी रामज्ञानी प्रसाद और ओम प्रकाश पांडेय के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 23 फरवरी को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आशीष पांडेय ने पहले बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारकर सड़क पर पटक दिया फिर रामज्ञानी प्रसाद की जमकर पिटाई की। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीट रहा था और लोग तमाशबीन खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।
पीड़ित दंपति की पहचान रामज्ञानी और उनकी पत्नी निमिता देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि रामज्ञानी के पड़ोसी आशीष पांडेय से उनका भूमि को लेकर विवाद है, उसी विवाद को लेकर यह मारपीट हुई। गौरीबाजार थाना पुलिस ने पीड़ित रामज्ञानी प्रसाद की शिकायत के आधार पर आशीष पांडेय और मनीष पांडेय के खिलाफ धारा 117(2), 115(2), 352, 351(2), BNS और 3(2)5 SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।