ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / BIHAR NEWS: बेवफा पत्नी से परेशान शख्स ने बीवी के सामने दुनिया को...

BIHAR NEWS: बेवफा पत्नी से परेशान शख्स ने बीवी के सामने दुनिया को कहा अलविदा, सुसाइड नोट बरामद

पति, पत्नी और वो का मामला बिहार के सुपौल जिले में सामने आया है। पत्नी की बेवफाई के बाद पति ने बड़ा कदम उठा लिया। बेवफा पत्नी के सामने ही उसने गले में फांसी लगा ली। आत्महत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

05-Mar-2025 06:53 PM

By SANT SAROJ

BIHAR NEWS: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां थाना क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड नंबर 18 में आज दोपहर बाद 25 वर्षीय एक युवक ने अपनी बेवफा पत्नी के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के पकड़ी वार्ड नंबर 17 निवासी विशुनदेव यादव के पुत्र कुमोद कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। 


वह बीते दो वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 स्थित जयकुमार यादव के किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। घटना के समय मृतक की 22 वर्षीय पत्नी चंदा कुमारी भी कमरे में मौजूद थी। जब युवक ने आत्महत्या की तो चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कमरे के दरवाजा को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को फंदे से उतारा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के पिता घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया,जिसमें आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया था। सुसाइड नोट में कुमोद कुमार ने लिखा कि उसकी पत्नी चंदा कुमारी मधेपुरा जिले के महेशुआ गांव के रहने वाले मजेबुल हयात नामक एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी,जो उसे पसंद नहीं था। मृतक ने आरोप लगाया कि मजेबुल ने उसकी पत्नी को किसी चीज का सेवन कराकर उसको अपने वश में कर लिया है। उसने सुसाइड नोट में पुलिस से आग्रह किया कि उसकी पत्नी चंदा कुमारी को परेशान न किया जाए। युवक ने 35 हजार रुपए पत्नी के छोड़ गया है सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि पत्नी को होगी आर्थिक मदद।


मृतक के परिजनों ने बताया कि कुमोद कुमार ने वर्ष 2019 में चंदा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। चंदा मधेपुरा जिले के महेशुआ पंचायत के रानीपट्टी गांव निवासी अरुण यादव की पुत्री है। मृतक के पिता विशुनदेव यादव ने अपनी बहू चंदा कुमारी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी उनकी बहू ने कुमोद को जहर खिलाया था, जिसके बाद 70 हजार रुपये खर्च कर उसका इलाज कराया गया था।


मृतक के एक दोस्त ने बताया कि मंगलवार को कुमोद ने उससे फोन पर कुछ पैसे उधार मांगे थे। उसने इस दौरान बताया था कि उसकी पत्नी मजेबुल नाम के एक युवक से फोन पर बातचीत करती रहती है, जिससे वह तनाव में था। चंदा कुमारी ने बताया कि उसके मजेबुल से बातचीत करने को लेकर पति से अनबन चल रही थी। आज दोपहर के समय जब वह बाथरूम गई, तो कुमोद कॉपी पर कुछ लिख रहे थे। लौटने पर उसने देखा कि कुमोद ट्रंक पर खड़े थे और गर्दन में कपड़े की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। 


उसने बचाने की कोशिश की,लेकिन असफल रही। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। जब तक उन्हें नीचे उतारा गया,उनकी मौत हो चुकी थी।मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर निधि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।