मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Jan-2025 10:18 PM
By SONU KUMAR
Bihar News: कटिहार में वाहन जांच के दौरान एक युवक ने बीच सड़क पर भारी हंगामा कर दिया। काफी देर तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवक ट्रैफिक जवान से उलझ गया और उसे पैर छूकर माफी मांगने पर विवश कर दिया। आखिरकार जब ट्रैफिक जवान ने युवक के पैर छूए तब जाकर मामला शांत हुआ हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है।
दरअसल, शहर के बाटा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक सिपाही की तैनाती की गई है। यह चौक काफी भीड़ भाड़ वाला एरिया है। हुआ यूं कि वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियम के विपरीत एक बाइक सवार गुजर रहा था। जिसे ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक सिपाही ने रोक कर उसे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए जाने को कहा, जो युवक को नागवार गुजरा।
फिर क्या था, तू तू मैं मैं होते होते बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवक ने सिपाही के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। जिसके बाद ट्रैफिक जवान ने युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया। युवक आक्रोशित हो गया और जिद पर अड़ गया कि सिपाही ने थप्पड़ मारा है। जबतक वह पैर छूकर माफी नहीं मांगेगा, तबतक उसे नहीं छोडूंगा। भीड़ में मौजूद लोग भी पुलिस जवान का खिलाफ युवक को सपोर्ट करने लगे।
हंगामे के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराने लगी। अब ड्यूटी में अकेले होने के कारण ट्रैफिक सिपाही ने स्थिति को भांपते हुए युवक से माफी मांगना ही मुनासिब समझा और युवक की तरफ झुक कर यानी उसका पैर छूकर माफी मांग लिया। इसके बाद युवक बाइक लेकर वहां से हटा और यातायात सामान्य हुआ, ऐसे में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वरीय पुलिस अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पैर छूकर माफी मंगवाने वाले उस युवक को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कारवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पूरे मामले पर कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस जो कार्रवाई कर रही है पब्लिक के बेहतरी के कर रही है, चाहे वो ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करवाना हो या अपराधिक तत्वों को रोकर वाहन चेकिंग करना हो। हमारा उद्देश्य पब्लिक को सपोर्ट करना है, इसलिए पब्लिक भी हमारे प्रयास में सपोर्ट करें।