कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
11-Mar-2025 09:16 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Tanishq Loot: बिहार के आरा में 10 मार्च को चर्चित जूलरी ब्रैंड तनिष्क के एक शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट हो गई थी। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया था। जबकि अन्य तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक लूट का 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 'हम जल्द ही लूट में शामिल सभी लोगों को पकड़ लेंगे। हमनें अब तक चोरी किए गए आभूषणों में से करीब 70 प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। लूटकांड में शामिल अन्य चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।' वहीं शोरूम की एक कर्मचारी सिमरन ने बताया कि लूट से पहले अपराधियों के हावभाव देखकर उन्हें शक हो गया था। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। सिमरन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सिर्फ आश्वासन दिया कि टीम पहुंच रही है, लेकिन आधे घंटे तक कोई मदद नहीं आई। सिमरन ने दावा किया कि उन्होंने 25 से 30 बार पुलिस को कॉल किया था, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
आपको बता दें कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास 8 से 10 लोग हथियारों से लैस होकर शोरूम में घुसे थे। उन्होंने शोरूम में मौजूद सुरक्षागार्ड और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 30 मिनट तक लूटपाट की। लुटेरे शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहने लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर थाना बना है, लेकिन पुलिस को इतनी बड़ी लूट की भनक तक नहीं लगी और लुटेरे 25 करोड़ की ज्वैलरी लूट ले गये।