BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
04-Aug-2020 11:37 AM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जाँच अब सीबीआई करेगी. बिहार सरकार ने सीबीआई जाँच की अनुशंसा कर दी है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार किसी भी पल इस केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। सरकार सुशांत के परिवार की तरफ से केवल औपचारिक मांग मिलने का इंतजार कर रही थी। सुशांत के परिवार वालों की तरफ से उनके वकील ने आज सुबह ही इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में अब सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके थे कि अगर सुशांत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग आती है तो हम इसके लिए अनुशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री संजय झा लगातार सुशांत के पिता के के सिंह और उनके बहनोई के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस ने जिस तरह सुशांत केस को लेकर रवैया अपनाया है उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे। सुल्तान के पिता के के सिंह ने सोमवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए यह खुलासा किया था कि 25 फरवरी को उनकी तरफ से मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी कि सुशांत की जान को खतरा हो सकता है लेकिन उसके बावजूद इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने मुंबई में जाकर वहां जांच की है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा की है। लेकिन अब बिहार सरकार ने सीबीआई जाँच की अनुशंसा कर दी है.