ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Bihar Education News: शिक्षा विभाग का यह DPO (स्थापना) बड़ा खिलाड़ी निकले ! DEO को भनक नहीं लगने दी...खुद क्रय समिति के 'अध्यक्ष' बन गए और 20 लाख की निकासी करा ली Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन?

सुपौल में दिनदहाड़े सुधा डेयरी कर्मचारी को मारी गोली, हालत गंभीर

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सुधा डेयरी में काम करने वाले युवक मनीष को बीएसएस कॉलेज के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर है और उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar

19-Jul-2025 05:01 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल सदर थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना बीएसएस कॉलेज के पास की बताई जा रही है। घायल युवक मनीष सुधा डेयरी में काम करता है ओर वह रोज की तरह अपने काम से लौट रहा था, तभी बीएसएस कॉलेज के समीप उसे गोली मार दी गई। 


गोली युवक की कमर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गोली मारने के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में अचानक हुई इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है।