ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / सुपौल में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए DPO और कंप्यूटर ऑपरेटर, DM...

सुपौल में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए DPO और कंप्यूटर ऑपरेटर, DM के आदेश पर ICDS ऑफिस में रेड

बिहार के सुपौल जिले में आईसीडीएस कार्यालय में घूसखोरी के मामले में डीपीओ शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार के आदेश पर छापेमारी की गई।

24-Jul-2025 07:01 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार में घूसखोरों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सुपौल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार के आदेश पर आईसीडीएस कार्यालय में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। 


डीएम सावन कुमार ने बताया कि डीपीओ शोभा सिन्हा और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को रिश्वतखोरी के मामले मे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। डीएम ने बताया कि नवनियुक्त एलएस से घूस लेने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कुछ नकद राशि भी बरामद की गई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।


डीएम के निर्देश पर एसपी शरथ आर एस खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के स्पष्ट संकेत मिले हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और  मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। दरअसल आईसीडीएस मे घूसखोरी पुरानी बात है चाहे आंगनबाड़ी सेविकाओं से हो या एल एस से लेकिन इस घटना ने अभी भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।