ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: निजी क्लिनिक में मरीज के परिजनों का भारी उत्पात, शहर के...

Bihar News: निजी क्लिनिक में मरीज के परिजनों का भारी उत्पात, शहर के चर्चित डॉक्टर को बुरी तरह पीटा; हालत नाजुक

Bihar News: बिहार के सुपौल में मरीज के परिजनों ने एक निजी क्लिनिक में घुसकर शहर के चर्चित डॉक्टर के साथ मारपीट की है. मारपीट के बाद डॉक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

12-Jan-2025 11:56 AM

By SANT SAROJ

Bihar News: खबर सुपौल से आ रही है, जहां मरीज के परिजनों ने एक निजी क्लिनिक में भारी उत्पात मचाया है। इस दौरान मरीज के परिजनों शहर के चर्चित डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। घायल डॉक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


दरअसल, सुपौल के त्रिवेणीगंज में जिले के चर्चित चिकित्सक डॉ बीएन पासवान को उनके क्लीनिक में घुसकर मरीज के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी डॉक्टर को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है।


घायल डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि देर रात वह अपनी क्लिनिक में बैठे हुए थे, तभी लतौना से एक मरीज को लेकर दस पंद्रह लोग क्लिनिक पहुंचे और इलाज करने को कहा। मरीज की हालत देखकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन बहस करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि जख्मी डॉक्टर का प्राथमिक उपचार किया गया हैं हालत ठीक नहीं है इसलिए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किए हैं।


बता दें कि जख्मी चिकित्सक डॉ बीएन पासवान त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं और लालपट्टी स्थित पैट्रोल पंप के सामने रेखा पॉली क्लिनिक के नाम से क्लिनिक का संचालन करते हैं। जख्मी डॉ बीएन पासवान क्षेत्र और जिले के चर्चित डॉक्टरों में से एक हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।