चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
21-Feb-2025 02:26 PM
By RAJKUMAR
Bihar News: बिहार की पुलिस अपने अजब-गजब कारनामें के लिए मशहूर है। मुजफ्फरपुर से पुलिस का एक ऐसा ही कारनामा सामने आया है। मामला मीनापुर थाना से जुड़ा है, जहां दर्ज केस में नाम किसी का और गिरफ्तारी किसी दूसरे शख्स की हो गई। मामला तब उजागर हुआ जब उत्पाद न्यायालय में मामले कि सुनवाई हो रही थी।
उत्पाद न्यायालय के विशेष जज मिथिलेश कुमार ने पुलिस की गलती पर संज्ञान लिया। इस मामले में निर्दोष की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने चिंता जताई वहीं आरोपित उर्मिला देवी के वकील ने न्यायालय से इस बेबुनियाद मामले को खत्म करने की मांग की है।
बताया जा रह है कि मीनापुर थाना में दर्ज शराब बेचने के मामले में सुनीता देवी आरोपी है लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ते हुए आरोपी महिला के पति धर्मनाथ राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस मामले में कई बार प्रयास करने के बावजूद आरोपित को जमानत नहीं मिली।
गुरुवार को उत्पाद विभाग के न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने गलत आरोपित को गिरफ्तार करने के मामले पर संज्ञान लेते हुए निर्दोष की जमानत याचिका स्वीकार की। इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। उर्मिला देवी के अधिवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 22 जुलाई 2022 को मीनापुर थानाध्यक्ष को शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस को खबर मिली कि मीनापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार और विजय कुमार अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना के आलोक में जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो सुनीता देवी पति विद्यानंद विद्यानंद राय को शराब बेचते हुए पाया और इस मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने निर्दोष उर्मिला देवी पति धर्मनाथ राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।