ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / सीतामढ़ी में बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त युवक की भीड़ ने की पिटाई,...

सीतामढ़ी में बच्चा चोर समझकर मानसिक विक्षिप्त युवक की भीड़ ने की पिटाई, हालत गंभीर

सीतामढ़ी जिले के माधोपुर गांव में बच्चा चोर की अफवाह पर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिछले साल भी ऐसी अफवाहों के चलते मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई थीं।

22-Jul-2025 08:02 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बच्चा चोर समझकर गांव वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो से पिटाई करने वालों की पहचान की जा रही है। 


उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों से खून बहता देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन अफवाहों के चलते लोगों ने उसकी बात सुने बिना ही हमला कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है क्या बच्चा चोरी की अफवाहें अब भीड़ को कानून से ऊपर कर चुकी हैं? बताया जाता है कि पिछले साल भी ऐसी अफवाहों के चलते मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई थीं। इस तरह की घटनाएं एक सभ्य समाज को शोभा नहीं देती है।