ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Sex Racket: हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का...

Sex Racket: हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, इंस्टाग्राम पर लड़कियों से फ्रेंडशिप कर ट्रैप में फंसाता था

Sex Racket Busted in Gorakhpur: गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला समेत 8 लोगों को अरेस्ट किया है।

17-Feb-2025 10:07 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Sex Racket Busted in Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर शहर में अवैध रूप से कई जगह पर हुक्का बार चलाया जा रहा है, जहां नशे में लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने छापा मारकर महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं होटल को भी सीज कर दिया गया है।


दरअसल 31 दिसंबर को पार्टी करने के लिए एक किशोरी गई थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आई। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों ने रामगढ़ ताल थाना में  एफआईआर दर्ज कराया और पुलिस ने तलाश करते हुए उसे बरामद कर लिया। वहीं, बाद में पता चला कि उसके साथ रेप भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का बार को सीज कर दिया। साथ ही हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा और होटल के मालिक अनुराग सिंह सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ ही गोरखपुर पुलिस ने देह व्यापार के मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार एक महिला का नाम रेशमा खान है। जो करीब 3 साल पहले मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में आई थी। खबरों के मुताबिक ये लोग इंस्टाग्राम और सोशल नेटवर्किंग साइट से भी लड़कियों से दोस्ती कर उनको अपने जाल में फंसा लेते थे। दोस्ती के बाद ये लड़कियों को मिलने के लिए बुलाते थे। इसके बाद रेशमा खान पार्टी करने के बहाने लड़कियों को जेनिस बाटल हुक्का बार में लेकर आती थी फिर यहां से मासूम लड़कियों को फंसा कर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था।


किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में 2 जनवरी को रेशमा खान का नाम पुलिस के सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन रेशमा फरार चल रही थी। कुछ दिन पहले पुलिस को उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी, लेकिन उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वो किसी काम से वह गोरखपुर रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में आई हुई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।