PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
07-Dec-2022 12:54 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां आज यानी बुधवार की सुबह स्टेट बैंक से 12 लाख रुपए की लूट हो गई। जैसे ही सुबह बैंक खुला पहले से घात लगाए अपराधियों ने हमला बोल दिया। 6 बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट मालाही टोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बदमाशों ने पहले से ही बैंक लूटने की प्लानिंग बना रखी थी। बैंक खुलते ही 6 की संख्या में लूटेरे आए और कर्मचारियों को गन पाॅइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बड़ी आसानी से इस घटना को अंजाम दिया और पैसे को बैग में भरकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना संतघाट स्थित टोला मलाही शाखा की है। घटना को लेकर सर्विस मैनेजर शशिकांत ने बताया कि अपराधी दोनों हाथों में हथियार लेकर बैंक में घुसे और ब्रांच मैनेजर पर बंदूक तान दिया।
लूट की इस घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गया है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अपराधियों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी नोच लिया और उसे भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बैंक से लुटे गए पैसे भी बरामद कर लिए जाएंगे।