मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Jan-2025 10:32 PM
By RANJAN
rohtas news: रोहतास के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है जहां नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक युवक ने कमरे में घुसकर युवती को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में श्वेता कुमारी और शिवम कुमार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जाता है कि दोनों इंटर के छात्र-छात्रा थे। मृतक श्वेता कुमारी करगहर के कल्याणपुर गांव के रहने वाले हवलदार पासवान की पुत्री थी जबकि शिवम कुमार करगहर के मोमिनपुर के रहने वाले अभय पासवान का पुत्र था।
बताया जाता है कि हवलदार पासवान सासाराम के तकिया मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहते हैं, जहां उनकी पुत्री श्वेता रहकर पढ़ाई करती थी। लड़की के घर पर शिवम आज देर शाम आया और श्वेता को गोली मार दी। लड़की को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर लिया है। FSL की टीम पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच कर रही है।