BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
07-May-2022 08:15 AM
SASARAM : सासाराम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर एक युवती को ज़िंदा जला दिया गया, लेकिन पुलिस न तो महिला की पहचान कर पाई है और न हीं घटना से जुड़ा कोई सुराग पुलिस को मिल पाया है। घटना गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मंडल कारा गेट के पास की है। यह घटना कितना दर्दनाक रहा होगा, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि युवती शरीर में आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती हुई वह खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी।
युवती जेल से सटी गली से निकलकर पुरानी जीटी रोड़ पर पहुंची व बीच सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी। थोड़ी देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवती के शरीर पर कंबल डाल आग को बुझाया। युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दुर्भाग्यवश बयान दर्ज कराने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
फिलहाल ये घटना पूरी तरह से एक पहेली बनी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती कौन थी और कहां से आई थी। घटनाक्रम को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने आशंका जताई कि युवती के शरीर में आग लगाकर उसे ज़िंदा जला दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को सदर अस्पताल में रखा है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की पहचान की जाने की कोशिश जारी है।