ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar News: खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुआल में छिपाकर रखा...

Bihar News: खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुआल में छिपाकर रखा गया था अमोनियम नाइट्रेट

बरामद अमोनियम नाइट्रेट के 15 पैकेट पर एग्रो प्रोडक्ट महाराष्ट्र लिखा हुआ है। जिसे पुआल में छिपाकर खेत में रखा गया था। इसका इस्तेमाल खनन उद्योग के लिए विस्फोटक तैयार करने में होता है।

24-Feb-2025 06:53 PM

By RANJAN

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां सासाराम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। बरामद अमोनियम नाइट्रेट के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। खेत से मिलने इस विस्फोटक से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र के लेरूआ के पास एक खेत के पुआल में छुपाकर रखे गए 15 बोरी विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। जिसका वजन साढ़े सात क्विंटल बताया जा रहा है।


बता दें कि अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग इस इलाके में पत्थरों के अवैध खनन के लिए होता रहा है। इस इलाके में अवैध खनन पर फिलहाल पूरी तरह से रोक लगाई गयी है। इसके बावजूद खेत में रखे पुआल से जिस तरह से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है।


 यह कहीं न कहीं कई सवाल खड़े कर रहा है। बरामद अमोनियम नाइट्रेट पर एग्रो प्रोडक्ट महाराष्ट्र लिखा हुआ है। रोहतास पुलिस ने बरामद अमोनियम नाइट्रेट के सैंपल को कृषि विभाग में जांच के लिए भेजा है। 


अमोनियम नाइट्रेट सफ़ेद रंग की रवेदार चीज़ होती है जिसका औद्योगिक स्तर पर बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है. इसका सबसे बड़ा इस्तेमाल नाइट्रोजन के स्रोत के रूप में ऊर्वरक के लिए होता है. लेकिन इसके साथ ही खनन उद्योग के लिए विस्फोटक तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.