NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग
21-Feb-2021 06:42 PM
By neeraj kumar
SAHARSA:- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है मानों पुलिस के प्रति खौफ खत्म हो गया हो। ताजा मामला सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां शराब कारोबारियों ने तस्करी का नया तरीका इजाद किया लेकिन आखिरकार वे पुलिस की हत्थे चढ़ ही गए। शराब कारोबारियों ने गैस सिलेंडर को शराब तस्करी का माध्यम बना डाला।
क्या है पूरा मामला?
सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथ के पास अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर एक ट्रक को लूट लिया। जिसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर ट्रक के ड्राइवर को बंधक बना लिया। ट्रक सवार 7 लुटेरों ने इस घटना को अंजाम देते हुए ट्रक पर लदे 160 सिलेंडर को दूसरे स्थान पर उतार दिया और ट्रक को वापस ड्राइवर के हवाले किया। ट्रक से सिलेंडर उतारने के बाद अपराधियों ने बंधक बने ट्रक ड्राइवर को रिहा कर दिया। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसकी शिकायत सौर बाजार थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटे गए 160 गैस सिलेंडर को भी बरामद कर लिया।
लुटेरे आखिर सिलेंडर का क्या करते थे?
गिरफ्त में आए लुटेरों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। ये लुटेरे खाली सिलेंडर से लदे ट्रक को निशाना बनाते थे। ट्रक पर लदे सिलेंडर लदे को लूटकर ट्रक को वापस कर दिया करते थे और ट्रक ड्राइवर को भी रिहा कर देते थे। ये शातिर अपराधी सिलेंडर के पेंदी को काटकर उसमें शराब भरते थे और वेल्डिंग कर उसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाने का काम करते थे। रसोई गैस सिलेंडर होने के कारण इन पर किसी को कोई शक नहीं होता था। ट्रक ड्राइवर की कम्पलेन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले का खुलासा किया। फिलहाल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।