खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jul-2025 02:33 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियाँ रघुकंठ वार्ड संख्या-46 में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सोनू कुमार (30) की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी स्मिता झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि उसका प्रेमी और इस वारदात का सहआरोपी ट्यूशन शिक्षक हरिओम अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
मृतक के पिता टूनटून झा ने मुफस्सिल थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनका पुत्र सोनू ई-रिक्शा चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था और उस पर ही घर की पूरी जिम्मेदारी थी। शुक्रवार की रात वह काम से लौटकर घर आया और दरवाजे पर ही सो गया। शनिवार की सुबह जब घर के अन्य सदस्य जागे, तब इस भीषण वारदात का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद स्मिता झा ने पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश कबूल की। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती थी, जिससे तंग आकर वह अपने ट्यूशन टीचर हरिओम के संपर्क में आई। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए और नजदीकियां बढ़ती गईं। स्मिता ने बताया कि हरिओम को उसके साथ पति द्वारा की जा रही मारपीट नागवार गुजरती थी, और दोनों ने मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
घटना की रात जब सोनू घर लौटा, तो एक बार फिर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान स्मिता ने हरिओम को फोन कर बुलाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले सोनू के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसे बेहोश किया, फिर बिजली के करंट और तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या की पुष्टि होती है।
हत्या के बाद हरिओम मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शक के आधार पर स्मिता को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। पुलिस अब हरिओम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हरिओम की गिरफ्तारी के बाद मामले की कई और परतें खुलने की संभावना है।