ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / crime / समस्तीपुर: शराब की बड़ी खेप के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर: शराब की बड़ी खेप के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

23-Apr-2021 04:26 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब तस्करी का नया-नया तरीका इजाद कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के शिवाजी नगर स्थित अस्थल चौक का है जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। 

news image

शराब के धंधेबाजों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया। शराब तस्कर कबाड़ से भरे ट्रक में छिपाकर 332 कार्टून विदेशी शराब ले जा रहे थे। तभी वाहन चेकिंग के दौरान ये पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और ट्रक को भी जब्त कर लिया। 

news image


हथौड़ी थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक पर  कबाड़ में छिपाकर शराब लाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त किया। फिलहाल गिरफ्तार तीनों शराब तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शराब की यह खेप किसका है और कहां से लाई गई इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।